फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Firing on Mukhtar Ansari's shooter: Bullets rained in Barabanki, died during treatment in hospital

UP: मुख्तार अंसारी के गुर्गे की गोली मारकर हत्या, बाराबंकी में बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; वारदात से फैली दहशत

Fri, 13 Feb 2026 02:54 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 13 Feb 2026 02:54 PM IST
सार

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Firing on Mukhtar Ansari's shooter: Bullets rained in Barabanki, died during treatment in hospital
पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्तार अंसारी के करीबी और कथित शूटर रहे शुएब किदवई उर्फ बॉबी को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शहर से करीब चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हुई, जहां हमलावरों ने उसकी कार को निशाना बनाते हुए करीब 11 राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में शुएब को चार गोलियां लगीं, जिनमें एक गोली उसके दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गई। हाथ और पसली में भी तीन गोलियां धंसी मिलीं। वारदात के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। एडीजी प्रवीण कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन



 

Firing on Mukhtar Ansari's shooter: Bullets rained in Barabanki, died during treatment in hospital
मुख्तार अंसारी की गुर्गे की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पुलिस के अनुसार शुएब किदवई लखनऊ से अपनी कार से बाराबंकी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह असेनी अंडरपास के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसकी कार को घेर लिया और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। कुछ ही मिनटों में भीड़ जुट गई। 

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शुएब कार की ड्राइविंग सीट पर औंधे मुंह पड़ा था। कार की विंडस्क्रीन पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पास में चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मृतक शुएब किदवई बॉबी कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ा रहा है। उस पर हत्या, बल्बा आदि के छह मामले दर्ज थे। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही हाईवे अन्य प्रतिष्ठानों के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली जा रही है।

जेलर व डॉक्टर की हत्या में आया था नाम

शुएब किदवई का नाम 1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर की हत्या व इसके बाद शहर के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में भी सामने आया था। उस सनसनीखेज वारदात में वह आरोपी बनाया गया था। हाल के वर्षों में वह बाराबंकी कचेहरी में प्रैक्टिस कर रहा था, लेकिन उसके पुराने आपराधिक संबंधों की चर्चा अक्सर होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed