फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing on lawyer Adarsh Mishra in Lucknow.

बदमाशों ने बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, कार में यूं बचाई जान

Sat, 15 Feb 2020 05:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Feb 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Firing on lawyer Adarsh Mishra in Lucknow.
अधिवक्ता आदर्श मिश्रा, फायरिंग से एसयूवी का चटका शीशा व मौके से बरामद खोखा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां निवासी दोस्त से मिलकर कार से वापस जा रहे लखनऊ बार एसो. के कोषाध्यक्ष आदर्श मिश्रा पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जैसे ही वह और उनके दो साथी एसयूवी में दाखिल हो रहे थे, हमला हो गया। सभी ने कार में लेटकर जान बचाई। वहीं, साथ में रहे दो लोग भागकर जान बचा पाए। बदमाश हमले के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

जमीन विवाद का आरोप

Firing on lawyer Adarsh Mishra in Lucknow.
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मौके से पुलिस को  पांच खोखे मिले हैं। पीड़ित ने दो भाइयों सहित तीन पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के विराटनगर निवासी आदर्श शुक्रवार को अपने सहयोगी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संगीत शुक्ला व संयुक्त मंत्री ज्योतेंद्र द्विवेदी उर्फ बाबा के साथ सरसवां निवासी भुट्टे सिंह से मिलने गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Firing on lawyer Adarsh Mishra in Lucknow.
अधिवक्ता आदर्श मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे उनसे मिलकर साथियों संग एसयूवी से वापस निकलने ही वाले थे। वह कार का दरवाजा खोल अंदर घुस रहे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलियां एसयूवी के गेट, बोनट और शीशे में लगीं।
विज्ञापन

Firing on lawyer Adarsh Mishra in Lucknow.
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने खुर्दही बाजार निवासी जितेंद्र यादव, सोनू निगम, मोनू निगम पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आदर्श ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनका जमीन का विवाद चल रहा है, जिसे लेकर जान से मारने का प्रयास किया गया है।

 

Firing on lawyer Adarsh Mishra in Lucknow.
फायरिंग से एसयूवी का चटका शीशा - फोटो : अमर उजाला
एक हेलमेट पहने था तो दूसरा गमछे से मुंह ढका था
आदर्श मिश्रा के मुताबिक बाइक चला रहे हमलावर ने हेलमेट लगा रखा था। पीछे बैठे व गोलियां बरसाने वाले ने गमछे से मुंह ढक रखा था। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो असलहा निकालकर तान दिया। जिससे ग्रामीण ठिठक गए। मौका मिलते ही हमलावर भाग गए।
 

Firing on lawyer Adarsh Mishra in Lucknow.
मिला खोखा - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत चुनाव में आजमाइश की: पुलिस के मुताबिक आदर्श मिश्रा 2005 में मोहनलालगंज से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। 2015 में उनकी पत्नी सरोजनीनगर के वार्ड नंबर 22 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुकी हैं। वह इलाके के राजनीति में अच्छी दखल रखते हैं। वहीं, वारदात की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसीपी राजकुमार शुक्ला और डीसीपी अपराध प्रमोद कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। मौके से मिले पांच खोखे जांच को भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed