फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on builder

पूर्व एमएलसी के करीबी बिल्डर की कार रोककर मारी ताबड़तोड़ गोलियां

Sun, 04 Aug 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
firing on builder
पूर्व एमएलसी के करीबी बिल्डर पर बरसाईं गोलियां, घायल
विज्ञापन

अंसल सिटी में साइट पर जाते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार रुकवाकर किया हमला
पीजीआई थानाक्षेत्र के अंसल सिटी में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के करीबी सुनील सिंह पर जानलेवा हमला किया। वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार से अंसल सिटी परिसर में शॉपिंग मॉल की साइट पर जा रहा था कि तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद दो बदमाश बाइक से उतरकर कार के दोनों ओर खड़े हो गए और पांच गोलियां चलाईं। सुनील के सीने में दो व जांघ में एक गोली लगी है। उसे मरा समझकर बदमाश भाग निकले। इस बीच आसपास के लोग पहुंचे। सुनील ने पत्नी रंजना को फोन कर जानकारी दी। कुछ ही मिनट में वह पहुंची और पति को अस्पताल ले गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी मौका-मुआयना किया। पुलिस लेन-देन के विवाद में हमले की आशंका जताते हुए छानबीन कर रही है। देर शाम रंजना की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया।
सीओ कैंट दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से देवरिया निवासी सुनील यहां अंसल सिटी परिसर में पत्नी रंजना, बेटे आदित्य व बेटी सुहानी के साथ रहता है। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास साइबर हाइट्स टावर में शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम से रीयल एस्टेट का काम करता है। वह अंसल सिटी परिसर में शॉपिंग मॉल बनवा रहा है। सुबह करीब 10 बजे वह कार से साइट पर जाने को निकला। घर से करीब 150 मीटर दूर सन्नाटे वाली सड़क पर पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद दो बदमाश बाइक से उतरे और असलहे तानकर दरवाजा खोलने का इशारा किया। घबराया सुनील सीट पर झुक गया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट की ओर से तो उसके साथी ने दूसरी तरफ से गोलियां चलाईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं और आराम से भाग निकले। वह कार के पास पहुंचा तो सुनील लहूलुहान मिला। उसने तुरंत पत्नी को फोन किया। करीब पांच मिनट में रंजना कार लेकर पहुंची और संजय व अन्य लोगों की मदद से सुनील को लेकर ट्रॉमा सेंटर की तरफ दौड़ी। इस बीच सूचना पाकर पीजीआई कोतवाली के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि सुनील की हालत खतरे से बाहर है। रीयल एस्टेट कंपनी में रुपयों के लेन-देन को लेकर उसका कई लोगों से विवाद चल रहा है। बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के एक रिश्तेदार राजेश पांडेय से रुपयों को लेकर तनातनी है। राजेश समेत अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed