फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing on bjp MP'S son case is now more complecated

भाजपा सांसद के पुत्र पर फायरिंग का मामला और उलझा

Fri, 19 Mar 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
firing on bjp MP'S son case is now more complecated
लखनऊ। मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर गोली चलने का मामला अब उलझ गया है। इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस, चंदन गुप्ता की तलाश कर रही है। उसे पुलिस ने नोटिस दिया लेकिन वह थाने नहीं आया। पुलिस ने अब उसकी तलाश तेज कर दी है। वहीं पूरे मामले की तस्वीर साफ करने के लिए आयुष और अंकिता को आमने-सामने लाने की तैयारी पुलिस कर रही है। इसके बाद उनके बयान दर्ज कराया जाएंगे। वारदात केबाद ताबड़तोड़ कई वीडियो वायरल हुए। इसके बाद आयुष ने अपना बयान दर्ज कराकर सभी को उलझा दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज सिंह के मुताबिक, चंदन गुप्ता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। उसको थाने आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। चंदन पहले बहाना बनाता था और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया। उसकी तलाश की जा रही है। चंदन के मिलने के बाद ही हमले में प्रयुक्त हुए पिस्तौल के बारे में हकीकत सामने आ सकेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आयुष और अंकिता का आमना-सामना कराएगी, ताकि सारी हकीकत सामने आ सके। वहीं पुलिस की ठहरी हुई कार्रवाई को दिशा मिल सके। हालांकि इससे पहले चंदन को तलाश कर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि जिस पिस्तौल से चली गोली आयुष को लगी थी, वह पिस्तौल चंदन गुप्ता ने दी दिलाई थी।
विज्ञापन

उधर, अंकिता की तहरीर पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अंकिता का आरोप है कि पुलिस सांसद के दबाव में है। यही वजह है कि उसकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अंकिता और आयुष के आमने-सामने आने और चंदन के मिलने के बाद सच्चाई सामने आएगी कि यह वारदात साजिश थी या बदला लेने के लिए ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश या बदला, सामने आएगा सच
दूसरी ओर आयुष ने अंकिता पर एक युवक से दोस्ती का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर मडियांव के मुताबिक, आयुष ने बताया है कि उसे पीछे से गोली मारी गई थी और उसके साले आदर्श ने दो बार गोली चलाई थी। हमले वाले दिन आदर्श ने पुलिस को बताया था कि आयुष के कहने पर उस पर गोली चलाई थी। पुलिस ने आदर्श के बयान के आधार पर जीजा-साले पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद आयुष ट्रॉमा सेंटर से भाग गया था। उसने कुछ दिन पहले अपना वीडियो वायरल किया। इसके बाद रविवार को मड़ियांव थाने पहुंचा। वहां अपना बयान दर्ज कराया।

इसी रात आयुष की पत्नी अंकिता ने वीडियो वायरल कर खुदकुशी की धमकी दी। देर रात को उसने काकोरी सांसद के घर पास कलाई की नस काट ली। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को दोबारा बयान दर्ज कराने पहुंचा था। इसके बाद से पुलिस चंदन की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को चंदन से पुलिस की बात हुई तो उसने कानपुर होने की बात कही। इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed