{"_id":"5fd868024ba29279be459e22","slug":"firing-in-talkatora-in-lucknow-over-a-dispute-on-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर कब्जे को लेकर एमआईएस चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान पर कब्जे को लेकर एमआईएस चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी
Tue, 15 Dec 2020 04:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम एमआईएस चौराहा पर मंगलवार सुबह ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मौके से खोखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, दो गुटों के बीच दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद में फायरिंग हुई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा धनंजय सिंह के मुताबिक, रणजीत यादव और सत्यम एक्स यू वी से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। रंजीत का आरोप है कि हमलावरों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रंजीत यादव ने भी जवाबी फायरिंग की। चौराहे पर करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई जिससे दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजीत यादव की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक, रंजीत और सत्यम का एक दुकान को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद है। इसी विवाद में फायरिंग हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।