{"_id":"5f0c80b573d967029f2da708","slug":"firing-in-alambagh-thana-area-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: आलमबाग में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, रेलवे ठेकेदार का बॉडीगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: आलमबाग में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, रेलवे ठेकेदार का बॉडीगार्ड घायल
Mon, 13 Jul 2020 09:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच करते पुलिस अफसर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके लखनऊ के आलमबाग में सोमवार रात करीब 8 बजे सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैला दी। अजंता अस्पताल के ठीक सामने भीड़भरी सड़क पर रेलवे ठेकेदार सुरेंद्र कालिया की एसयूवी पर हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। इसी दौरान, हमलावर असलहे लहराते हुए पैदल ही बाराबिरवा होते हुए कानपुर रोड की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
हमले में सुरेंद्र बाल-बाल बच गया, जबकि दूसरी गाड़ी में बैठा उसका निजी सुरक्षाकर्मी रूपराम यादव को पेट व पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने बताया कि आलमबाग निवासी सुरेंद्र अजंता अस्पताल में भर्ती रेलवे में ठेकेदार हरदोई निवासी जुबेर सिद्दीकी से मिलने आया था।
विज्ञापन
उसके साथ एटा के सदियापुर निवासी चालक व सुरक्षाकर्मी रूपराम के अलावा दो अन्य लोग थे। अस्पताल से निकलकर सुरेंद्र एसयूवी में बैठा। इसी बीच पैदल आए दो बदमाशों ने सुरेंद्र की एसयूवी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में बैठा रूपराम बाहर निकला तो उसे गोलियां लग गईं। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। एसयूवी पर 12 गोलियों के निशान हैं।
विज्ञापन
धनंजय पर लगाया आरोप
सुरेंद्र ने आलमबाग थाने में तहरीर देकर पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया है। उसने 5-6 बदमाशों के होने का जिक्र किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।