ट्रेन के एसी कोच में चली गोली, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्भावना एक्सप्रेस से चुनाव ड्यूटी में मुरादाबाद से सुल्तानपुर आ रहे सिपाहियों में मंगलवार की सुबह निहालगढ़ स्टेशन के पास हुए विवाद के बाद एक सिपाही ने दूसरे को रायफल से गोली मार दी।
निहालगढ़ स्टेशन पर सिपाही को इंडोगल्फ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में घायल सिपाही की मौत हो गई।
जीआरपी व आरपीएफ घटना की तहकीकात में जुटी हैं। घटना से सद्भावना एक्सप्रेस 20 मिनट तक रुकी रही।
बहस होने पर की फायरिंग
रोहतास सिंह (27) निवासी थाना डिडौली, जिला जेपीनगर मुरादाबाद कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात था।
सोमवार को रोहतास साथी सिपाहियों के साथ लोकसभा चुनाव ड्यूटी में सद्भावना एक्सप्रेस से मुरादाबाद से सुल्तानपुर आ रहा था।
एसी कोच के यात्रियों के मुताबिक रोहतास गाड़ी में भीड़ अधिक होने से एसी कोच में फर्श पर बैठकर यात्रा कर रहा था। लखनऊ से यात्री गाड़ी के आगे बढ़ने पर रोहतास की एक साथी सिपाही से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
हैदरगढ़-चौबीसी स्टेशन के बीच करीब सुबह छह बजे कहासुनी बढ़ने पर सिपाही ने रायफल से रोहतास पर फायर झोंक दिया।
की सुबूत मिटाने की कोशिश
साथ यात्रा कर रहे एक अन्य सिपाही रोहित मिश्रा ने लहूलुहान रोहतास को निहालगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतारा और इंडोगल्फ अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने रोहतास को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से ट्रेन के एसी बी-1 कोच में अफरातफरी रही।
एसी कोच के अटेंडेंट व गश्त कर रहे आरपीएफ-जीआरपी स्कॉर्ट ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है। यात्रियों के मुताबिक घटना को छिपाने के लिए शौचालय की टोटी सिपाहियों ने तोड़ दी।
पानी से फर्श पर पड़े खून के धब्बों को धो दिया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण ने बताया कि घटना का विवरण मुख्यालय भेज दिया है। हालांकि झगड़े के बाद गोली चलने की भी आशंका है।
जीआरपी की अलग कहानी
अचानक रायफल से चली गोली से रोहतास की मौत हो गई। कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसके पहले भी ट्रेनों में लूटपाट होने की खबरें आती रही है और ट्रेनों में सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में रहा है।