फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire incident in Balrampur.

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, जिंदा जल गए जुड़वा भाई

Mon, 11 Apr 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पचपेड़वा (बलरामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पचपेड़वा (बलरामपुर) Updated Mon, 11 Apr 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Fire incident in Balrampur.
बच्चों की मौत की घटना की जानकारी लेते राज्यमंत्री डा. एसपी यादव - फोटो : amar ujala

थाना क्षेत्र के सकरी कुइंया गांव के मजरा जब्बारडिहवा में सोमवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से फूस के मकान में लगी आग से दो जुड़वा मासूम जिंदा जल गए। परिवार की दो बहनों ने किसी तरह घर से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


आग से तबाह हुआ परिवार मजदूर पेशा है। घटना के समय बच्चों के मां-बाप घर से बाहर थे। वहीं, कई गांवों में आग लगने से 78 मकान जल गए। आग बुझाने के चक्कर में एक पुरुष व दो महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन


जिले में अग्निकांडों से हो रही तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सुबह पचपेड़वा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकरी कुइंया के मजरा जब्बारडिहवा निवासी कमालुद्दीन के घर पर उनकी दो बड़ी बेटियां तथा आठ वर्षीय दो जुड़वा बेटे मौजूद थे। कमालुद्दीन काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी घर पर बच्चों को छोड़कर राशन लेने गई थी। कमालुद्दीन के घर का चूल्हा जल रहा था। बेटी शाहिबा (15) तथा बेटी गोलू (12) चूल्हे पर कुछ पका रही थीं। आठ वर्षीय जुड़वा पुत्र कुतुबुद्दीन व अकबर भी घर में ही मौजूद थे।

फूस से बने मकान में आग से घिर गए बच्चे

Fire incident in Balrampur.
घर में लगी आग - फोटो : amar ujala

इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण फूस के मकान में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद शाहिबा तथा गोलू जान बचाकर घर से बाहर भाग गईँ। पुत्र कुतुबुद्दीन तथा अकबर अली घर के अंदर ही आग के बीच घिर गए।

पड़ोसी तथा ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक दोनों भाइयों की जलकर मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से सरकारी सहायता व लोहिया आवास दिलाने की घोषणा की।

वहीं, इसी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंजरिया के मजरा सुआंव में सोमवार दोपहर साधू के घर खाना बनाते समय आग लग गई। आग की चपेट में आकर साधू के पड़ोसी झकरू, राम चरित्र, राम विलास, काशीराम, मनीराम, राधारमण, राम किशुन, पार्वती, चिग्गू, रामदेव, सूरसती, राम मिलन, संदीप, जगप्रसाद सहित कुल 20 मकान व सामान जल गया।

25 बीघा गेंहूं व गन्ने की फसल जली

Fire incident in Balrampur.
आग से जली गेहूं की फसल - फोटो : amar ujala

घटना में घर के पास स्थित 25 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल भी जल गई। वहीं, ललिया थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में सोमवार को रामदेव शुक्ला के घर लगी आग ने जुग्गीलाल, ठाकुर प्रसाद, राजितराम व विद्याराम का घर भी जलकर राख कर दिया।

उधर, गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के पतुली गांव में सोमवार को मुस्लिम के घर आग लग गई। आग से करीम, अली अहमद, अकबर अली, हरिराम, रामनेवास, रामलखन, भवानी प्रसाद, कमाल समेत 26 लोगों के घर जलकर राख हो गए।

आग बुझाने के चक्कर में मुस्लिम (48) तथा दो महिलाएं कलीमुनिशां (35) तथा साकरुनिशां (32) झुलस गईं।

वहीं, देर शाम ललिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में केशवराम के घर अज्ञात कारणों से लगी आग से छबीले, पहलवान, भारत, नानबाबू, बुधराम, किशोरीलाल, राम अधार समेत 20 घर जल गए। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम लंबीकोहल के मजरा बनकटी में बरहवा रेंज के जंगल में सुलग रही चिंगारी से आग लगने से बनकटी निवासी चेतराम, राम विलास, चंद्रिका व कामेश्वर की घर जल गया।

यहां भी लगी आग पशुशाला जली

Fire incident in Balrampur.
लगी आग के बाद उठता धुंआ - फोटो : amar ujala

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सिरसिहवा गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे मन्नान के घर अज्ञात कारणों से लगी आग से पड़ोसी साबिर अली, मेंहदी हसन, फखरु व इश्तियाक की पशुशाला भी जल गई।

रेहरा बाजार पावर हाउस के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से मस्तराम चौबे की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

मुख्यालय के भगवतीगंज स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में भी सोमवार दोपहर तेज हवा के चलते विद्युत तार टूटकर गिरने से आग लग गई।

आग के कारण उप केंद्र परिसर स्थित पेड़ जल गए। घटना के चलते मुख्यालय की पावर सप्लाई दोपहर एक से सात बजे तक बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed