फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in v mart in Lucknow.

शॉर्ट सर्किट से वी-मार्ट में लगी आग, लाखों का माल खाक

Sat, 23 Jul 2016 02:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jul 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
fire in v mart in Lucknow.
आग से लाखों का माल जल गया - फोटो : amar ujala

गोमतीनगर क्षेत्र के पत्रकारापुरम चौराहे स्थित वी-मार्ट में शुक्रवार तड़के बिजली बोर्ड में शार्ट सर्किट से निकली चिन्गारी से आग पकड़ ली। कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों रुपये का माल जलकर स्वाहा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पत्रकारपुरम चौराहा स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में वी-मार्ट का शोरूम है। शुक्रवार करीब चार बजे कपड़े का स्टॉक आया था। उस दौरान मार्ट के कर्मचारी कपड़ों की लाट शोरूम में रख रहे थे। इस बीच कैश काउंटर के बगल में लगे बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से निकली चिन्गारी ने आग आग लग गई और धुआं भर गया।
विज्ञापन


माल उतार रहे कर्मचारी बाहर की तरफ भागे और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

ये सब जल गया

fire in v mart in Lucknow.

आग से शोरूम में रखा कैश काउंटर, टेबल फैन, कंप्यूटर, कपड़े, व प्लास्टिक के सामान करीब डेढ़ लाख रुपये माल जल गया।

धुआं भरने से दमकलकर्मियों को दिक्कत
बेसमेंट में आग लगते ही कर्मियों में अफरातफरी मच गई। धुएं के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फायरकर्मी जब वहां पहुंचे तो बेसमेंट में आसानी से नहीं घुस पाए।

इससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर कर्मियों ने दोनों तरफ के शीशे का दवराजा खोलकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed