फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in telephone office in Lucknow.

बीड़ी की चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा

Mon, 21 Mar 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Fire in telephone office in Lucknow.
पूरा गोदाम और दफ्तर भीषण लपटों की चपेट में - फोटो : amar ujala

एलडीए कॉलोनी सेक्टर जी में दूरसंचार कार्यालय के गोदाम में सोमवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा गोदाम और दफ्तर भीषण लपटों की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। दमकल की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया।

बीएसएनएल के उपमंडलीय अभियंता लौटन यादव ने बताया कि कार्यालय परिसर में लगभग 40 सेल्टर थे, 4 ड्रम, केबिल व अन्य कीमती सामान था जो आग में स्वाहा हो गया। अनुमान है कि यह दस लाख रुपये से अधिक का है।

विज्ञापन

कूड़े के ढेर पर फेंक दी बीड़ी

Fire in telephone office in Lucknow.
कॉलोनियों तक में हड़कंप - फोटो : amar ujala

स्टोर इंचार्ज टीएन तिवारी ने बताया कि वह सुबह स्टोर में साफ-सफाई करवाने के लिए मजदूरों को लेकर आए थे। उन्होंने कूड़े का ढेर लगाया था।

बताया जा रहा है कि इन्हीं में से किसी मजदूर ने बीड़ी पीने के बाद इसमें फेंक दी। जिसकी चिंगारी से धीरे-धीरे आग भड़क गई और हवा के तेज बहाव के चलते आग पूरे स्टोर में फैल गई।

कॉलोनियों तक में हड़कंप
गोदाम में रखे तार और ड्रमों में भरे तेल में आग लगते ही वहां काला धुआं निकलने लगा। तेज हवा से पूरा गोदाम जलने लगा। आग की तेज लपटों से आसपास की कॉलोनियों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति संभाल ली।

घोटाला छुपाने को आग लगाने की चर्चा

Fire in telephone office in Lucknow.
अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है - फोटो : amar ujala

इस बीच घोटाले की फाइलें जलाने के लिए जानबूझकर आग की भी खूब चर्चा रही। यहां जिले में बीएसएनएल के कार्यों का लेखा-जोखा रहता है।

बीएसएनएल के अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इस बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एसओ आशियाना संतोष तिवारी का कहना है कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रख कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed