{"_id":"a0cd893f92200cdf568e198364a740e0","slug":"fire-in-tahseel-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में शॉर्ट सर्किट, वकीलों की जली कुर्सियां और मेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में शॉर्ट सर्किट, वकीलों की जली कुर्सियां और मेज
ज्ञान सक्सेना/ लखनऊ
Updated Tue, 24 Sep 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सदर तहसील में सोमवार तड़के आग लग जाने से हड़कंप मच गया। प्रशासन और हड़तालियों के बीच इस बात को लेकर काफी नोक-झोक भी हुई।
विज्ञापन
हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को तूल पकड़ने से पहले ही खत्म करा दिया।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह चार बजे तहसील के ठीक बगल में एक पान की गुमटी में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे तहसील के बाहर रखे वकीलों की मेज-कुर्सियां जल गईं। सुबह जब वकील तहसील पहुंचें, तो जली मेज-कुर्सियां देखकर बिखर पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया। पिछले शुक्रवार से हड़ताल पर चल रहे कलेक्ट्रेट कर्मियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि हड़ताल की वजह से ही प्रशासन ने ऐसा जान-बूझकर किया है।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन का कहना है कि हड़तालियों द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। आग दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से ही लगी है।
सूचना के मुताबिक मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से मामला जल्दी ही शांत करा लिया गया। बताते चलें कि शुक्रवार से कलेक्ट्रेट कर्मी साथी वकील की पिटाई को लेकर हड़ताल पर हैं।