{"_id":"57b326714f1c1bd66b6eb74a","slug":"fire-in-sbi-exclusive-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एसबीआई की ब्रांच में आग लगने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एसबीआई की ब्रांच में आग लगने से हड़कंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Aug 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाती फायर ब्रिगेड
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के सहारागंज मॉल के सामने एसबीआई की एक्सक्लूसिव ब्रांच में मंगलवार शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने एक घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बैंक के बेसमेंट में बने अकाउंट सेक्शन में लगी थी।
ब्रांच के मैनेजर छुट्टी पर हैं। सहायक मैनेजर सोनू संखवार ने बताया कि पूरे देश में एसबीआई की दो ही एक्सक्लूसिव ब्रांचेस हैं। एक लखनऊ और दूसरी हैदराबाद में। यहां मेन ब्रांच हैं जिससे पूरे देश का अकाउंट मैनेज किया जाता है।
इस दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी।