फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in Lokbandhu Hospital: The scene was terrifying... it felt like we would be burnt alive

लोकबंधु अस्पताल में आग : भयावह था मंजर... ऐसा लगा जब जिंदा जल जाएंगे

Wed, 16 Apr 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in Lokbandhu Hospital: The scene was terrifying... it felt like we would be burnt alive
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में लगी आग में फंसे मरीज-तीमारदारों ने मौत को करीब से देखा है। उस भयावह मंजर को साेचकर मरीज सहम जाते हैं। कहते हैं कि आग की लपटें व धुआं वार्ड में भरने लगा तो लगा अब जान नहीं बच पाएगी। जिंदा जल जाएंगे। स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर कामयाब नहीं हुए। ऐसे में परिजन अपने-अपने मरीज को गोद में उठाकर नीचे की तरफ भागे, जिसके बाद ही उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन

बहन को बचाने में जान की बाजी लगा दी
सीतापुर रोड छठामील निवासी पलक (16) को सांस लेने में दिक्कत होने पर लोकबंधु की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आग लगने के समय वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। आईसीयू में भाई शिवम और बहन कविता भी थीं। भाई ने बताया धुआं उठने पर अफरातफरी मच गई। ऑक्सीजन बंद होने से बहन की सांसें उखड़ने लगीं। वह उसे गोद में लेकर बाहर की तरफ भागे। वहीं, पलक ने बताया कि ऐसा लगा कि वह उसकी आखिरी रात है। भाई ने उसे गोद में उठाकर बाहर खड़ी एंबुलेंस में लिटाया। एंबुलेंस में लगे ऑक्सीजन सपोर्ट से थोड़ी राहत मिली। बाद में उसे सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


मां को गोद में उठाकर भागे

उन्नाव के परसैया निवासी मंजू मिश्रा (60) को भी सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शुगर बढ़ने पर उन्हें सोमवार को ही लोकबंधु में भर्ती कराया गया था। बेटे विपिन ने बताया कि आग लगने के बाद सब अपने मरीज को बचाने में लग गए। कोई मदद न मिलने पर वह मां को गोद में लेकर बाहर आए। आग लगने के बाद बिजली ठप हो गई। इससे हर तरफ अंधेरा था। धुएं से दम घुटने लगा। बाहर आने पर उसे एंबुलेंस के जरिये सिविल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed