फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in janseva express in gonda.

जनसेवा एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, ट्रेन से कूदकर भागे यात्री

Fri, 28 Apr 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Fri, 28 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
fire in janseva express in gonda.
ट्रेन में लगी आग - फोटो : amar ujala

अमृतसर से सहरसा जा रही जनसेवा एक्सप्रेस की सात नंबर बोगी में गुरुवार को अचानक आग लग गई। मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पर गाड़ी के रुकते ही जनरल बोगी में बैठे यात्री कूदकर भागने लगे।

विज्ञापन


बोगी में लगी आग बुझाने तक मिश्रौलिया रेल फाटक करीब एक घंटे तक बंद रहा, जिससे गोंडा-बहराइच मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

अमृतसर से सहरसा बिहार जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के गोंडा पहुंचने का समय दिन के एक बजे निर्धारित है। गुरुवार को यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे जैसे ही मिश्रौलिया रेलवे समपार फाटक 262 के पास पहुंची कि यहां तैनात गेटमैन जगप्रसाद को गाड़ी की एक बोगी में पहिये के पास ब्रेकशू से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन


इस पर गेटमैन ने ट्रेन के लोको पायलट मदनलाल को इसका सिग्नल दिया। जिस पर मदनलाल ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को मिश्रौलिया रेलवे फाटक पर ही खड़ा कर दिया। इसी बीच बोगी नंबर सात के भीतर लगे पंखे में भी अचानक तेज स्पार्किंग से आग लग गई, जिससे बोगी में सवार यात्री ट्रेन के रुकते ही नीचे कूदकर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर काबू पाने में रहे कामयाब

fire in janseva express in gonda.

ट्रेन की बोगी नंबर सात के ऊपरी हिस्से से आग की तेज लपटें और धुआं निकलते देख आनन-फानन में लोको पायलट ने गार्ड के डिब्बे में रखे तीन अग्निशमन यंत्र से काबू पाने का काम शुरू ही किया था कि मिश्रौलिया गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने एक तालाब से पंपिंग सेट लगाकर आग पर काबू पाया। बाद में बोगी नंबर सात के डिब्बे को काटकर उसे ट्रेन के सबसे पिछले हिस्से में जोड़ा गया। जबकि इस बोगी में सवार यात्रियों को अन्य बोगियों में शिफ्ट किए जाने के बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed