{"_id":"5cd40c38bdec2207226ea005","slug":"fire-in-gas-cylinder-burn-things-of-wedding-at-house-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रसोई में रखे गैस सिलिंडर में लगी आग, शादी के लिए आया सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई में रखे गैस सिलिंडर में लगी आग, शादी के लिए आया सामान जलकर हुआ राख
Thu, 09 May 2019 04:47 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 09 May 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा इलाके के एक घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। इस दौरान रसोईघर में रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। हादसे में 2.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की एक गाड़ी ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, अलीनगर सुनहरा में रहने वाले प्रद्युम्न कश्यप के बड़े बेटे विनीत की शादी मंगलवार को थी। बारात नगराम गई थी। छोटे बेटे विनय के मुताबिक, घर पर रिश्तेदार व महिलाएं मौजूद थीं।
महिलाएं दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बुधवार सुबह खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही रसोई गैस का रेग्युलेटर चालू कर माचिस जलाई तो सिलेंडर में आग आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग घर से बाहर भागने लगे।

कुछ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद लोगों को एक-एक कर घर से बाहर किया गया और फायर व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को घर से दूर किया।
इस बीच दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। परिवारीजनों के मुताबिक, हादसे में करीब दो लाख के जेवरात व 50 हजार से अधिक के कपड़े राख हो गए। हादसे में राहत कार्य में जुटे एक दमकलकर्मी का हाथ झुलस गया।