फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in engine of Mahamana Express in Amethi.

अमेठी में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची महामना एक्सप्रेस, इंजन में लगी बैटरी में लगी आग, हड़कंप

Sun, 01 Mar 2020 06:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in engine of Mahamana Express in Amethi.
ट्रेन के इंजन में लगी आग के बाद बाहर निकाली गईं बैटरी। - फोटो : amar ujala

इंजन में लगे बैटरी बॉक्स के टूट कर यात्री कोच में फंस जाने व बॉक्स में मौजूद कई अन्य बैटरियों में आग लगने से शनिवार रात वाराणसी से दिल्ली जा रही अप महामना एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन में तब्दील होते-होते बची।

विज्ञापन


जनरल बोगी में फैले धुएं से घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और वे कोच से बाहर आ गए। कड़ी मशक्कत से बैटरी बॉक्स को निकालकर सवा चार घंटे बाद ट्रेन को दूसरे इंजन के सहारे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


वाराणसी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली अप महामना एक्सप्रेस को शनिवार रात 9:50 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था। समय से चल रही ट्रेन स्टेशन से पहले पूरे शोहरत स्थित गेट संख्या-129 बी स्पेशल के पास पहुंची ही थी कि इंजन में लगा बैट्री बॉक्स अचानक खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स के खुलने से उसमें आपस में बांधकर रखी बैटरियां और ट्रे ट्रैक पर गिरकर रगड़ने लगा। खतरा भांप कर चालक एसके हुसैन ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया। हालांकि इस बीच जहां कई बैटरियों में आग लग गई वहीं बैटरी बॉक्स व ट्रे तीसरे जनरल कोच (यात्री कोच) में फंस गया। बॉक्स की रगड़ से निकलने वाली चिंगारी और बैटरियों के टूट जाने से निकले एसिड के कारण कई बैटरियों में आग लग गई। रगड़ की वजह से आने वाली तेज आवाज व कोच में फैले धुएं व दुर्गंध से यात्रियों को दिक्कत होने लगी। लोग ट्रेन खड़ी होते ही बाहर की ओर भागने लगे।

ट्रेन रुकते की निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ थाने के प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, शिव बहादुर, मान बहादुर, इरफान खान आदि मौके पर पहुंचे और स्टेशन परिसर में आग बुझाने के लिए टंगी बाल्टी में रखी बालू और पानी से आग पर काबू पाया।

लगाना पड़ा दूसरा इंजन

आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन चालक व स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर यातायात निरीक्षक भूर सिंह मीणा ने शिवनगर में खड़ी मालगाड़ी के डीजल इंजन को रात 11.40 पर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन भेजा।

इंजन पहुंचने के बाद टेक्नीशियन की मदद से ट्रेन को 12:35 बजे मेन लाइन से लूप लाइन पर शंट कराया गया। लूप लाइन पर ट्रेन को पूरी तरह चेक करने के बाद डीजल इंजन के सहारे रात 2:05 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed