फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in cinema hall godown

सिनेमा हॉल के बन्द गोदाम में लगी भीषण आग

Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
fire in cinema hall godown
लखनऊ। चौक इलाके में स्थित अशोक सिनेमा के गोदाम में बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की एक गाड़ी ने आग पर करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल काफी दिनों से बंद है। पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

चौक इलाके में स्थित अशोक सिनेमा हॉल के सामने काफी समय से बंद पड़े कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखा लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग कब और कैसे लगी यह किसी पता नहीं चल सका है। जब आग का विकराल रूप दिखा, तभी लोगों को जानकारी हुई। चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, अशोक सिनेमा हॉल के पास एक गोदाम में आग लगी थी। आग पर दमकल कर्मियों की मदद से काबू पा लिया गया है। किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed