फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in a ward of queen marry.

क्वीन मैरी अस्पताल के वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठने से मचा हड़कंप

Sat, 11 May 2019 06:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 May 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Fire in a ward of queen marry.
- फोटो : amar ujala

केजीएमयू के क्वीन मैरी अस्पताल के पोस्ट आपरेटिव वार्ड में शनिवार दोपहर शार्ट सर्किट होते ही हड़कंप मच गया। तीमारदार इधर- उधर भागने लगे। कुछ तो मरीजों के बेड खींचने लगे। इस बीच कमरे में हो रही सप्लाई बंद की गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


केजीएमयू के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में 20 मरीज भर्ती थे। इसमें तमाम गंभीर मरीज थे। शनिवार दोपहर अचानक एक एसी के बगल में पाइप से धुआं उठने लगा। यह देख वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कुछ तीमारदार मरीज छोड़ कर भाग निकले तो कुछ अपने मरीज को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। क्वीन मैरी प्रशासन की ओर से तत्काल बिजलीकर्मियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने चेक किया तो पता चला कि लगातार एसी चलने की वजह से पीसीबी में फाल्ट हो गया था। करीब घंटेभर बाद उसे दुरुस्त करके दोबारा एसी को चला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed