{"_id":"66c57e236e019b5028072dee","slug":"fire-in-a-hospital-in-chandpur-mohalla-in-bahraich-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: संक्रामक रोग अस्पताल में अज्ञात कारणों से लगी आग, फाइलों के जलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: संक्रामक रोग अस्पताल में अज्ञात कारणों से लगी आग, फाइलों के जलने की आशंका
Wed, 21 Aug 2024 11:11 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:11 AM IST
सार
बहराइच के चांदपुर मोहल्ले में स्थित संक्रामक रोग अस्पताल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि आग में जरूरी फाइलें जल गई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच शहर के चांदपुरा मोहल्ले में स्थित संक्रामक रोग अस्पताल में रात एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शहर के मोहल्ला चांदपुरा में नव निर्मित ट्रामा सेंटर के निकट संक्रामक रोग विभाग का जिला चिकित्सालय स्थापित है।
विज्ञापन
इस अस्पताल में मंगलवार रात एक बजे के मध्य अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। रात तीन बजे के आसपास लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मौके पर दरगाह थाने के साथ कोतवाली नगर की पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन आसपास के लोग आग पर संदेह जता रहे हैं साथ ही फाइलों के जलने की भी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन