फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire in a clothes shop in Lalganj.

रायबरेली: कपड़ा व्यापारी के मकान में लगी आग, तीन बच्चों व महिला को बचाया

Mon, 23 Dec 2019 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Fire in a clothes shop in Lalganj.
रेस्क्यू कार्य में जुटे पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग। - फोटो : amar ujala

लालगंज कस्बे के गुरुद्वारा रोड स्थित रामशंकर कपड़ा भंडार में देर शाम अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल और अग्निशमन दल ने आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग मकान की पहली मंजिल पर लगी थी। आग में फंसे तीन बच्चों सहित चार लोगों को पुलिस और फायर की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। देर रात तक आग को बुझाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा रोड पर पप्पू गुप्ता की कपड़े की दुकान में देर शाम भीषण आग लग गई। तीन मंजिल मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की बड़ी थोक की दुकान है। पहली मंजिल पर लोग रहते हैं। इसी में रात में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


इसमें एक वर्ष का गोविंद, 14 वर्ष की छवि, 16 वर्ष का वैभव और इनकी मां रिंकी आग में फंस गए थे। यह सब आग लगने के बाद मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गए थे। आग बढ़ती जा रही थी। पुलिस ने आग बुझाने के साथ ही सबसे पहले मकान की छत पर फंसे तीन बच्चों और एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया। खबर भेजे जाने तक आग बुझाने का काम चल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed