फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire: Electricity supply to 18,700 consumers in Vikas Nagar at risk

अग्निकांड: विकास नगर के 18,700 उपभोक्ताओं की बिजली पर खतरा

Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fire: Electricity supply to 18,700 consumers in Vikas Nagar at risk
लखनऊ। विकास नगर में हुए अग्निकांड से इलाके के 18,700 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति खतरे में पड़ गई है। इसका कारण है कि आग से 132 केवी नबी कोट नंदना पारेषण उपकेंद्र का दूसरा स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद से 132 केवी खुर्रमनगर पारेषण उपकेंद्र के सिंगल स्रोत से बिजली दी जा रही है। जिम्मेदारों को चिंता है कि इससे आपूर्ति बंद हुई तो विकासनगर, खुर्रमनगर के साथ कल्याणपुर के कुछ क्षेत्र में बिजली संकट की बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि अग्निकांड में ओवरहेड 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अब 450 मीटर लंबा तार बदलने के बाद ही बिजली चालू हो सकेगी। शनिवार सुबह तक स्टोर से जरूरी उपकरण न मिलने और घटनास्थल पर दोबारा झोपड़पट्टी बसने से ओवरहेड लाइन बनाने में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को दो तार बदले जा सके। तीसरे को बदलने के काम में उसके नीचे आ रही झोपड़ी बाधा डाल रही है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने लाइन बदलने के बाद उसके नीचे झोपड़ी बनाने की बात कही तो लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इस कारण शनिवार को तार नहीं बदले जा सके। अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता का कहना है कि विकास नगर उपकेंद्र को तीन स्रोतों से बिजली मिलती है। इनमें खुर्रमनगर के दो और नबी कोट नंदना पारेषण उपकेंद्र शामिल है। खुर्रमनगर पारेषण उपकेंद्र में तकनीकी खामी आ गई तो विकासनगर, खुर्रमनगर के पूरा हिस्से और कल्याणपुर के कुछ हिस्से को बिजली संकट झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed