{"_id":"62acdf7625b18e72c90ec441","slug":"fire-caught-in-house-lucknow-news-lko63567247","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, दो लोग फंसे, अग्निशमनकर्मियों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, दो लोग फंसे, अग्निशमनकर्मियों ने निकाला
विज्ञापन
घर में लगी आग में फंसे लोगों को बचाते दमकलकर्मी।
- फोटो : ??? ?????
कैसरबाग सब्जी मंडी में रहने वाले नीरज सोनकर उर्फ रिंकू के मकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। लपटें निकलता देख पूरा परिवार फलों की पेटियां व अन्य सामान बाहर निकालने में जुट गया।
इस दौरान कमरे में धुआं भर गया और दो लोग फंस गए। घनी आबादी में हुए हादसे से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने अंदर फंसे दोनों को बाहर निकाला और एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया।
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के मुताबिक, फल का व्यापार करने वाले रिंकू ने बताया कि सुबह करीब 9.50 बजे लपटें उठती दिखाई दीं।
रिंकू के शोर मचाने पर पड़ोसी मदद के लिए आ गए। इस बीच आग फैलते बरामदे के पास बने रसोई घर तक पहुंच गई और गैस सिलिंडर चपेट में आ गया।
घर में बड़ी संख्या में फल की पेटियां रखी थीं। जिन्हें बाहर निकालने में पड़ोसी विकास सोनकर व अन्य ने मदद की। कुछ पेटियां बरामदे में बनी दुछत्ती पर रखी थीं। जिन्हें निकालने के दौरान दो लोग अंदर फंस गए।
विज्ञापन
कैसरबाग मुख्य चौराहे के पास सुबह हुए हादसे से अफरातफरी का माहौल था। लाटूश रोड से कैसरबाग जाने वाले रास्ते पर काफी देर तक जाम भी लगा था।
इसे कैसरबाग पुलिस ने किसी तरह से खुलवाया। एफएसओ हजरतगंज के मुताबिक, सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दुछत्ती में धुआं भरने से अंदर फंसे दो लोगों की हालत बिगड़ने लगी थी। समय रहते दोनों को सीढ़ियों की मदद से नीचे उतारा गया। एफएसओ के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका हैं। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।