फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in the substation panel, power supply to 75 villages was disrupted for 17 hours.

Lucknow News: उपकेंद्र के पैनल में लगी आग, 75 गांवों की 17 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 05 Dec 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the substation panel, power supply to 75 villages was disrupted for 17 hours.
उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
निगोहां। अमौसी जोन के निगोहां उपकेंद्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे 11 हजार वोल्ट के इनकमिंग पैनल में धमाका होने के साथ ही आग लग गई। घटना के बाद उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 75 गांव के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को 17 घंटे तक तक बिजली संकट झेलना पड़ा। अधिशासी अभियंता ने दावा कि घटना के 12 घंटे बाद शाम में कस्बे की बिजली चालू कर दी गई।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक इंसुलेटर सहित अन्य उपकरण जल गए थे। आग बुझने के बाद जिम्मेदारों ने उपकेंद्र का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। आग के कारण पांच फीडर के अंतर्गत आने वाले निगोहां कस्बा, मस्तीपुर, भगवानपुर, अघइया, शेरपुरलवल, पुरहिया, नंदौली, भटपुरा, दयालपुर, उदयपुर, नयाखेड़ा, पटसा, भावखेड़ा सहित 75 गांवों की बिजली आपूर्ति शाम चार बजे तक पूरी तरह ठप रही। अधिशासी अभियंता सुदेश कुमार, सहायक अभियंता रमेश सोनी के अनुसार, कुछ तकनीकी खामी के कारण पैनल में आग लगी थी। रात तक मरम्मत का काम चलता रहा, जिससे पूरी तरह से बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बिजली संग पानी का संकट

कस्बे एवं गांवों की करीब 17 घंटे तक बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों के सामने पानी का संकट भी उत्पन्न हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक अब गांव-गांव में लोग सबमर्सिबल से जलापूर्ति पर निर्भर हैं। बिजली गुल होने के कारण लोग पानी के लिए तरस गए। देर तक बिजली न आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। ऐसे में बहुत से लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज होकर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। 

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। 

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। 

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। 

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगी आग एवं मरम्मत करती तकनीकी टीम। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed