{"_id":"69519907c15a6ae4d60dc8df","slug":"fire-broke-out-in-the-garage-explosions-occurred-due-to-bursting-of-bike-tanks-lucknow-news-c-13-lko1096-1535263-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैराज में लगी आग, बाइकों के टैंक फटने से हुए धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैराज में लगी आग, बाइकों के टैंक फटने से हुए धमाके
Mon, 29 Dec 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज के गोलागंज में तीन मंजिला भवन के भूतल में बने गैराज से निकलती आग की लपटों को बुझाते दमक
लखनऊ। वजीरगंज के गोलागंज में शनिवार रात तीन मंजिला भवन के भूतल पर बने गैराज में आग लग गई। वहां रखी बाइकों के टैंक फटने से ताबड़तोड़ धमाके होने लगे। वहीं, भवन के दूसरे तल रह रहे परिवार के सात लोग फंस गए। किसी तरह सभी बिल्डिंग की छत पर पहुंचे और दूसरी छत पर फांदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चार गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
गोलागंज में जगत नारायण रोड पर ग्लोब कैफे के पास तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स है। भूतल पर बाइक रिपेयरिंग का गैराज है। पहले तल पर निजी कंपनी का दफ्तर और दूसरे तल पर बॉबी परिवार के साथ रहते हैं। तीसरा तल खाली है। शनिवार रात करीब 12:15 बजे राहगीरों को गैराज से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई पड़ा। शोर सुनकर दूसरे तल पर सो रहे बॉबी के परिवार में चार बच्चे, दो महिलाएं और एक युवक की आंख खुली। सभी बालकनी में पहुंचे तो आग की भीषण लपटें देखकर घबरा गए। पूरी बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण परिवार को बाहर जाने का रास्ता नहीं दिख सका। वे मदद के लिए चीखने लगे। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें ढाढ़स बंधाया। फिर किसी तरह सभी जीने के रास्ते बिल्डिंग की छत पर पहुंचे और दूसरी छत पर फांदकर जान बचाई। इस बीच एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत भी टीम और दो गाड़ियों के साथ आ गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
धमाकों से दहला इलाका
गैराज का शटर बंद होने के कारण दमकल को आग बुझाने में परेशानी हुई। किसी तरह शटर तोड़ा गया। इस बीच गैराज में रखी तीन बाइकों के फ्यूल टैंक फट गए। धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। लोग घबरा गए। आग को और विकराल होता देख एफएसओ ने एक-एक गाड़ी फायरस्टेशन चौक और अमीनाबाद से मंगाई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया।
कुछ देर के लिए पुलिस ने यातायात रोका
घटना को देखते हुए पुलिस ने कुछ देर के लिए यातायात भी रोक दिया था। एफएसओ ने बताया कि गैराज में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। सिर्फ बाइकें और गैराज में रखा कुछ सामान जला है।