{"_id":"5dc3b6128ebc3e5b2e36e438","slug":"fire-broke-out-in-slums-of-vibhuti-khand-near-divine-hospital-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Thu, 07 Nov 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
विभूतिखंड में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिखंड में गुरुवार सुबह डिवाइन हॉस्पिटल के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कई झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाडियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन 15 से 20 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक हनीमैन ब्रिज के नीचे आसामी रहते हैं जो कि कबाड़ का काम करते हैं। वहां सुबह साढ़े आठ बजे लगभग कबाड़ से धुंआ उठने लगा। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की वजह से झोपड़ियों में रखे सामान में नकद और जेवर भी जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पा लिया गया और किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन