{"_id":"687b3b18f20ff4b5710768a5","slug":"fire-broke-out-in-plywood-warehouse-in-lucknow-fire-brigade-brought-it-under-control-after-two-hours-of-effort-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के दमकल टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के दमकल टीम ने पाया काबू
Sat, 19 Jul 2025 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:58 AM IST
सार
लखनऊ में सुबह-सुबह प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई। दो घंटे कड़ी मशक्कत के दमकल टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से काबू पाया। इस दौरान गोदाम में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
प्लाईवुड गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह करीब 8.00 बजे प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई। आग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग आग बुझाने में जुटे लेकिन, आग भड़कती जा रही थी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना अलीगंज क्षेत्र के बंधा रोड की है। यहां दीपक कुमार का प्लाईवुड का गोदाम है। इसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी हुई तो दीपक ने दमकल और पुलिस को फोन करके सूचना दी। साथ ही आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बाद एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न दो गाड़ी और टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने राहत कार्य शुरू किया। आग भड़कती देख एफएसओ ने अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलाईं। दमकल की पांच गाड़ियों से दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। एफएसओ के मुताबिक, गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन