फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in chicken businessmen home in Lucknow.

Lucknow: चिकन कारोबारी के घर में लगी आग से मची अफरातफरी, दमकलकर्मियों ने काबू पाया

Sat, 27 Apr 2024 11:29 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Apr 2024 11:29 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में एक चिकन कारोबारी के घर में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Fire broke out in chicken businessmen home in Lucknow.
आग से जली घर की दीवार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में शुक्रवार देर रात चिकन कारोबारी के घर में आग लग गई। हादसे के कारण घर में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


कामाख्या हॉस्पिटल के पास विनय दीक्षित परिवार के साथ तीन मंजिला मकान में रहते हैं। वह चिकनकारी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात करीब तीन बजे पहली मंजिल पर बने कंप्यूटर व सीसीटीवी कंट्रोल यूनिट में आग लग गई।
विज्ञापन


कमरे से निकलते धुएं के कारण दम घुटने से परिवार के एक सदस्य की आंख खुल गई और वह चीखने लगा। इस पर अन्य लोग भी जग गए और दमकल को घटना की सूचना दी। परिजन खुद भी आग बुझाने में जुट गए। मगर लपटें इतनी तेज थी कि वे काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने करीब 15 मिनट में एक गाड़ी व एक्सटिंग्यूशर की सहायता से आग बुझा ली। एफएसओ चौक पुष्पेंद्र के मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed