फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in Balrampur lab due to short circuit

Lucknow News: बलरामपुर की लैब में शार्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 09 Sep 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Balrampur lab due to short circuit
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की बॉयोकेमेस्ट्री लैब में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लैब में धुआं भर गया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया, मगर इस घटना से लैब का संचालन करीब चार घंटे ठप रहा।
विज्ञापन

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति के मेन स्विच बंद कर दिए थे और वहां लगी खिड़की और दरवाजे भी खोल दिए। इस दौरान खिड़की भी टूट गई। आग लगने से वहां लगी सभी मशीनों का संचालन ठप हो गया। इन मशीनों से 24 घंटे खून के नमूनों की जांच की जाती है। मामले की जानकारी अस्पताल के आला अफसरों को दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल की निदेशक-सीएमएस मौके पर पहुंचे और लैब में रखे गत्ते व अन्य सामान को वहां से हटवाने के साथ ही इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर तुरंत आपूर्ति सही करने के निर्देश दिए, जिसके बाद कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति ठीक कर ली गई। एसी और मशीनों का संचालन भी शुरू करवाया। इसके बाद मरीजों के खून के नमूनों की जांच शुरू हुई। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, आग पर तुरंत काबू कर लिया गया था। कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ। कुछ घंटे में बिजली आपूर्ति में सुधार कर मशीनों का संचालन शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed