{"_id":"64fd4385bccfc4928003cc33","slug":"fire-broke-out-in-a-lpg-gas-cylinder-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: एलपीजी टैंकर में आग, 10 घंटे ठप रहा लखनऊ-अयोध्या हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: एलपीजी टैंकर में आग, 10 घंटे ठप रहा लखनऊ-अयोध्या हाईवे
Sun, 10 Sep 2023 01:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:21 PM IST
सार
मथुरा से नेपाल जा रहे एलपीजी गैस टैंकर में अयोध्या के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण आग लग गई। ओवरब्रिज पर टैंकर रोककर आग बुझाने का प्रयास किया गया पर आग फैलती गई।
विज्ञापन
टैंकर की आग बुझाते फायरब्रिगेडकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर रविवार भोर एलपीजी भरे टैंकर के इंजन में आग लग गई। इसके चलते टैंकर का डीजल टैंक भी फट गया और आग की लपटें तेज हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों, एनडीआरएफ व पुलिस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
टैंकर से गैस रिसाव के कारण करीब दस घंटे तक हाईवे बंद रहा। रिसाव बंद होने के बाद आवागमन शुरू हुआ। टैंकर मथुरा से नेपाल जा रहा था।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से खास बातचीत; उपचुनाव के नतीजे से लेकर 'INDIA' की रणनीति तक, जानें क्या-क्या बोले
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: हार के बाद दारा सिंह चौहान ने तोड़ी चुप्पी, कहा जल्द ही मीडिया के सामने रखेंगे अपनी पूरी बात
विज्ञापन
- 12 किलोमीटर तक हाईवे घटना स्थल के दोनों तरफ पैक रहा।
- 20 से 22 किलोमीटर तक यातायात बाधित रहा।
- जाम जिले की सीमा को पार कर बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र तक पहुंच गया। इसे खुलवाने के लिए वाहनाें को डायवर्ट कर अन्य मार्ग से निकाला गया।