{"_id":"606034aa854a474c2a0a3fed","slug":"fire-broke-out-in-a-go-down-in-jarwal-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में अज्ञात कारणों से गोदाम में लगी आग, करीब 50 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में अज्ञात कारणों से गोदाम में लगी आग, करीब 50 लाख रुपये का नुकसान
Sun, 28 Mar 2021 01:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित जरवल में एक व्यवसायी के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी पर जिला मुख्यालय से पहुंचे तीन दमकल वाहनों और नगर पंचायत के दो टैंकरों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्निकांड में 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर उप जिला अधिकारी, एएसपी ग्रामीण समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे के निकट जरवल कस्बा बसा हुआ है। कस्बा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता गल्ला व्यवसाई हैं साथ ही रिफाइंड के थोक व्यापारी हैं। व्यवसायी ने बताया कि शनिवार रात 10:00 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन
सूचना पाकर नगर पंचायत के दो टैंकर से पंपिंग सेट लगाकर पानी छोड़ा गया लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। जिला मुख्यालय से तीन दमकल वाहन जरवल पहुंचे। पांच वाहनों से पानी छोड़ कर के आग बुझाई गई। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
अग्निकांड की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, कानूनगो, लेखपाल भी पहुंच गए। सभी ने अग्निकांड का जायजा लिया। व्यवसाई सुरेश चंद्र के मुताबिक, अग्निकांड में 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की करवाई होगी।