फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a flat in Gosaiganj in Lucknow.

Lucknow: शार्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, फायर यूनिट ने आग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला

Sat, 16 Sep 2023 02:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी के अशोक विहार कॉलोनी स्थित मोहिनी रेजिडेंसी में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन
Fire broke out in a flat in Gosaiganj in Lucknow.
फ्लैट के बाहर मौजूद दमकलकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी के अशोक विहार कॉलोनी स्थित चार मंजिला मोहिनी रेजिडेंसी के भूतल पर शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार, क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी मामचंद बड़गूजर फायर यूनिट व पांच दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


फायर यूनिट ने आग पर काबू पाने के साथ ही वहां फंसे आधा दर्जन लोगों को बीए सेट की मदद से सकुशल बाहर निकाला। एफएसओ पीजीआई मामचंद बड़गूजर के मुताबिक स्वास्थ विभाग में तैनात रणधीर सिंह पत्नी बिंदिया सिंह व बेटी रिया के साथ अशोक विहार स्थित मोहिनी रेजिडेंसी अपार्टमेंट में भूतल के फ्लैट संख्या जी-दो रहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रक्षामंत्री राजनाथ बोले- सनातन पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, यह पूरे विश्व को परिवार कहने का संदेश देता है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - देखते-देखते तबाह हो गया परिवार: कंडम घोषित की जा चुकी है कॉलोनी, फिर नहीं खाली करवाया गया


शनिवार सुबह करीब 4.48 बजे अचानक शार्ट सर्किट से फ्लैट में आग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने फ्लैट को घेर लिया और चारो तरफ़ धुआं भर गया। रणधीर पत्नी और बेटी के साथ भाग कर बाहर आ गये और शोर मचाया। शोर सुनकर प्रथम तल के लोग भी निकल आए लेकिन तब तक आग की लपटों ने जीने को भी अपनी चपेट में लिया।

इसी बीच घटना की सूचना पाकर सीएफओ व एफएसओ पीजीआई की अगुवाई में फायर यूनिट दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।द मकल ने कड़ी मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। उधर,आग के बीच प्रथम तल पर फंसी महिला समेत 6 लोगों को बीए सेट के जरिए मामचंद ने मातहतों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला तब जाकर लोगों में राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed