फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire broke out 73 places including houses On Diwali in Lucknow firefighters brought it under control

Lucknow News: दिवाली पर मकान...गोदाम सहित 73 स्थानों पर लगी आग, युवक का चेहरा झुलसा; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sat, 02 Nov 2024 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 04:44 PM IST
सार

राजधानी में दिवाली पर मकान और गोदाम सहित 73 स्थानों पर लगने की घटनाएं हुईं। आग से एक युवक का चेहरा झुलस गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
fire broke out 73 places including houses On Diwali in Lucknow firefighters brought it under control
आग (सांकेतिक)- fire (demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दिवाली के दिन अलग-अलग क्षेत्रों में मकान, ट्रामा सेंटर की पार्किंग, गोदाम सहित 73 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। आग से एक युवक का चेहरा झुलस गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग की घटनाओं पर काबू पाया, इससे बड़ी घटनाएं होने से बच गईं।

विज्ञापन

चौक में दो मंजिला मकान आग की चपेट में आया

चौक के लाजपत नगर में किरण परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात दो बजे वह और परिवार के चार लोग सो रहे थे। तभी धुंए के घुटन के कारण सभी की आंख खुल गईं। आनन फानन लोग चीख पुकार मचाते हुए मकान के बाहर भाग गए। जबकि सौरभ सिंह दूसरी मंजिल पर लगी आग देखने पहुंच गए।

विज्ञापन


वह पहली मंजिल पर पहुंचे ही थी कि आग की लपट से उनका चेहरा जल गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। परिजनों ने सौरभ को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक हादसे में सभी लोग बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर की पार्किंग में लगी आग

ट्रामा सेंटर की पार्किंग में बृहस्पतिवार रात काफी दिन से खड़ी कार में लग गई। हादसा कार पर रॉकेट गिरने से हुआ। दमकल ने आग की चपेट में आने से अन्य गाड़ियों को बचा लिया। हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई। दो गाड़ियों के मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ चौक के मुताबिक पार्किंग में कार काफी दिन से खड़ी होने के कारण उसमें कूड़ा जमा हो गया था। इस कारण आग ने तेजी से कार को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः- UP: डिप्टी सीएम केशव का तंज, अखिलेश का पीडीए परिवारवाद की एजेंसी, टिकट सिर्फ परिवार के लोगों को देते हैं

 

सेनेटरी गोदाम रॉकेट से जला नाका के राजेंद्र नगर स्थित सेनेटरी के गोदाम में रॉकेट के कारण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच गाड़ियों से आग बुझा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
 

आरा मशीन का गोदाम धधका

ऐशबाग में शनि मंदिर के पास आरा मशीन के गोदाम में आ लग गई। आग लगने का कारण रॉकेट गिरना बताया जा रहा है। एफएसओ राम कुमार के मुताबिक लकड़ी से आग तेजी से फैल रही थी। आग बुझाने में अगर जरा सी भी देर होती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। हालांकि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के चार गाड़ियों से आग बुझा ली गई।
 

कबाड़ में लगी आग

चौक के पीर बुखारा स्थित सॉस बिल्डर प्रा. लि. के एन्क्लेव के फ्लैट में भुवनेश अवस्थी रहते हैं। बृहस्पतिवार रात उनके फ्लैट की छत पर जमा कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते लपट निकलने लगी। दमकल ने तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ेंः- UP: 10 नवंबर तक कर सकेंगे कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन, ओबीसी वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों के लिए है यह योजना

 

आशियाना में दो दुकानें जलीं

आशियाना में बृहस्पतिवार रात प्रियम प्लाजा की पहली मंजिल पर स्थित दो दुकानों में आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल कर राख हो गए। देखते ही देखते आग और विकराल हो गई। सूचना पर आलमबाग, पीजीआई व सरोजनीनगर फायर स्टेशन से चार दमकल मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत कर अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
 

सर्वेंट क्वार्टर जला

चिनहट के सिंह एंड संस फैक्ट्री का सर्वेंट क्वार्टर बृहस्पतिवार रात जल कर राख हो गया। लपटों को देख लोग चीख पुकार मचाने लगे। फैक्ट्री में व्हीकल पार्ट्स बनते हैं। गोमतीनगर एफएसओ सुशील टीम के साथ एक दमकल लेकर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग फैक्ट्री तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता।
 

आलमबाग में कबाड़ की दुकान में लगी आग

आलमबाग में गुरुवार देर रात कबाड़ की दुकान में आग लग गई। कबाड़ से आग तेजी से फैली। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। आग की सूचना पर आलमबाग एफएसओ धर्मपाल सिंह दो दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। आग की लपट देख सरोजनीनगर फायर स्टेशन से एक दमकल और मंगा ली। अग्निशमन कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
 

यह भी पढ़ेंः- Amethi News: अनियंत्रित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा

मूर्ति की दुकान धधकी

सआदतगंज स्थित लकड़ी मंडी में अमित कुमार गुप्ता की अवध मूर्ति कोलकाता कला केंद्र नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान में आग लग गई। एफएसओ चौक ने बताया कि नौ गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे में आग बुझा ली। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed