फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Epic Strikers and White Eagle in the quarter-finals

Lucknow News: एपिक स्ट्राइकर्स और व्हाइट ईगल क्वार्टर फाइनल में

Fri, 30 Oct 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Epic Strikers and White Eagle in the quarter-finals
लखनऊ। 12वीं ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में एपिक स्ट्राइकर्स और व्हाइट ईगल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बाजी मारी। एपिक स्ट्राइकर्स ने अवध यूनाइटेड को 1-0 से हराया। व्हाइट ईगल ने एक्सेल एरीना को 1-0 से शिकस्त दी। ला-मार्टीनियर कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में एपिक स्ट्राइकर्स और अवध यूनाइटेड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

करन ने मैच के 23वें मिनट में गोल दागकर एपिक स्ट्राइकर्स को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद अवध यूनाइटेड ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन एपिक टीम के रक्षा पंक्ति के आगे कामयाबी नहीं मिली। करन के एकमात्र निर्णायक गोल से एपिक स्ट्राइकर्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में व्हाइट ईगल और एक्सेल एरीना के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। व्हाइट ईगल की ओर से रोहन ने मैच के 17वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। शुरुआती बढ़त के बाद व्हाइट ईगल ने विपक्षी टीम को कोई गोल करने का मौका नहीं दिया और मुकाबला 1-0 से जीत लिया। लीग में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में व्हाइट ईगल और एपिक स्ट्राइकर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed