{"_id":"636604d7a41ac42b7c316395","slug":"fire-broke-in-in-executive-hotel-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हजरतगंज के होटल एक्जीक्यूटिव में लगी आग से अफरातफरी, सुरक्षित निकाले गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हजरतगंज के होटल एक्जीक्यूटिव में लगी आग से अफरातफरी, सुरक्षित निकाले गए यात्री
Sat, 05 Nov 2022 05:48 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Nov 2022 05:48 PM IST
सार
हजरतगंज के होटल एक्जीक्यूटिव में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते ही यहां ठहरे यात्रियों को सुरक्षित निकाल किया गया जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आग बुझाता दमकलकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हजरतगंज के गोखले मार्ग स्थित होटल एक्जीक्यूटिव में शनिवार सुबह आग लग गई। फर्स्ट फ्लोर पर चारों तरफ धुआं भर गया। कमरों में लोग रुके थे। जो अंदर ही फंस गए। लपटें उठते देख कमरे से बाहर निकलने का प्रयास करने पर धुएं के कारण दिक्कत होने लगी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने होटल में फंसे पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक बटलर कॉलोनी के पास होटल एक्जीक्यूटिव है। शनिवार सुबह आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर आई थी। जिस पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गई थी। होटल के प्रथम तल पर लगे एमसीबी पैनल के पास से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के वक्त दिल्ली और जौनपुर से आए लोग कमरों में रुके हुए थे। जिन्हें दमकल कर्मियों ने पीछे के रास्ते से सीढ़ी लगा कर नीचे उतार लिया। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया जा सका है।