{"_id":"63785fb538f56e6bf134ec6e","slug":"fire-breaks-out-in-cloth-shop-in-bachhrawan-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान
Sat, 19 Nov 2022 10:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:18 AM IST
सार
बछरावां में शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिले के बछरावां कस्बे में बिजली की शार्ट सर्किट से राजामऊ रोड स्थित जनता क्लॉथ हाउस के नाम से चल रही कपड़े की दुकान में भीषण आग गई। आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाई।
दुकान मालिक अंबुज मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे आग लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अंबुज मिश्रा के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन