{"_id":"6a6912ae57d2e11b610d33b1","slug":"fire-breaks-out-in-bus-due-to-short-circuit-flames-reach-diesel-tank-vehicle-reduced-to-ashes-lucknow-news-c-13-lko1070-1850387-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डीजल टैंक तक पहुंची, हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डीजल टैंक तक पहुंची, हुई राख
विज्ञापन
बस में लगी आग।
लखनऊ। आलमबाग बस अड्डे से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस के डीजल टैंक में बस्ती टोल प्लाजा के पास आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सामान सहित सुरक्षित उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने डीजल टैंक को भी चपेट में ले लिया।
आलमबाग बस अड्डे से सुबह 11 बजे रवाना हुई यह बस (यूपी 78 एल एन 1370) चारबाग डिपो की थी। बस चालक पंकज पांडेय ने टैंक के पास से धुआं निकलते देख तुरंत बस रोक दी। आग इतनी विकराल थी कि बगल की झाड़ियों में भी फैल गई। बस में रखे सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास विफल रहा। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही पूरी बस राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
बस की फिटनेस रिपोर्ट मंगाई
बस कंडक्टर विनय त्रिवेदी, सेवा प्रबंधक और वर्कशॉप के कर्मचारी मौके पर जांच में जुटे रहे। इस घटना की रिपोर्ट बुधवार को आएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। कार्यशाला से बस की फिटनेस रिपोर्ट भी मंगाई गई है।