Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire breaks out at under-construction hotel, 200 workers rescued

Lucknow News: निर्माणाधीन होटल में लगी आग, 200 श्रमिक बचे

Sat, 07 Feb 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at under-construction hotel, 200 workers rescued
विभूतिखंड में निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट से उठता धुएं का गुबार, आग बुझाते दमकलकर्मी व मौके पर
लखनऊ। विभूतिखंड थाने के बगल स्थित निर्माणाधीन सात मंजिला होटल ताज के बेसमेंट में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। इस हादसे में बेसमेंट में काम कर रहे 200 श्रमिक धुएं के कारण फंस गए थे। हालांकि, दूसरे तल पर काम कर रहे श्रमिकों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटनास्थल पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियों की मदद से करीब पांच घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

होटल में बेसमेंट के बी-1, बी-2, बी-3 और ऊपर चार मंजिल हैं। बेसमेंट के बी-1 में टाइल्स और डेकोरेशन का काम चल रहा था, जहां लगभग 200 श्रमिक काम कर रहे थे। बी-3 में वायरिंग हो रही थी। शाम करीब चार बजे, बी-3 में पत्थर और टाइल्स काटते समय मशीन से निकली चिंगारी पास रखे ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आ गई, जिससे आग भड़क उठी। डेकोरेशन के सामान व ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैली और काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे श्रमिक फंस गए। हालांकि, अन्य तल पर काम कर रहे श्रमिकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

अंधेरे और धमाकों से सहमे श्रमिक

आग लगने से होटल में अंधेरा छा गया और ताबड़तोड़ धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे श्रमिक सहम गए। धुएं के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही सीएफओ अंकुश मित्तल और इंदिरानगर, गोमतीनगर, चौक व हजरतगंज फायर स्टेशनों के प्रभारी 13 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन बी-1 से उठ रहे काले धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी। आनन-फानन सभी दमकल कर्मियों ने ब्रीथिंग ऑपरेटिंग सेट पहनकर आग पर काबू पाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर मंगाई गई एंबुलेंस

पुलिसकर्मियों ने एहतियात के तौर पर करीब छह एंबुलेंस मंगवाईं और पास की दुकानों से पानी लाकर श्रमिकों को पिलाया, जिससे वे कुछ देर बाद सामान्य हो सके। सुरक्षा की दृष्टि से होटल के दोनों ओर की सड़क को ब्लॉक कर दिया गया। धुएं के कारण दमकल कर्मियों को देखने में समस्या आ रही थी, इसलिए उन्होंने पहले स्मोक एग्जॉस्ट की मदद से धुएं को बाहर निकाला। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात नौ बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग का कारण मशीन से निकली चिंगारी बताई जा रही है। सीएफओ अंकुश मित्तल ने किसी जनहानि से इनकार किया है। हादसे की असल वजह की जांच की जाएगी।

सुनाई दे रहा था सिर्फ शोर

होटल के बी-3 में काम कर रहे बाराबंकी निवासी श्रमिक बाबू ने बताया कि वह वायरिंग का सामान लेने बी-1 में पहुंचे तो घबरा गए। हर तरफ अंधेरा था। धुएं के कारण कुछ दिख नहीं रहा था। सिर्फ शोर सुनाई दे रहा था। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई फंसा नहीं।

500 श्रमिक कर रहे थे काम

बाराबंकी निवासी श्रमिक मोहित ने बताया कि उनके साथ करीब 500 श्रमिक बीते दो माह से होटल में काम कर रहे थे। वह होटल की चौथी मंजिल पर थे। तभी उन्हें शोर और धमाके सुनाई पड़े। वह और उनके साथी तुरंत काम छोड़कर सीढि़यों के रास्ते नीचे भागे तब घटना की जानकारी हो सकी।

भगवान का शुक्र है, बची जान

आजमगढ़ निवासी श्रमिक संजीवन ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि उनके साथियों को कुछ नहीं हुआ। हादसे के कारण वे काफी डर गए। कुछ लोगों को थोड़ी बहुत सांस लेने में समस्या हुई। कुछ देर खुली हवा में रहने के कारण सभी सामान्य हो गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed