{"_id":"589c1bcd4f1c1b875237ad75","slug":"fire-accident-in-sitapur-kid-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: आग लगी तो बेटियों को लेकर भागी मां, अंदर छूटे बेटे की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: आग लगी तो बेटियों को लेकर भागी मां, अंदर छूटे बेटे की जलकर मौत
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
गृह्स्थी का सारा सामान जलकर राख
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर में बुधवार देर रात एक घर में आग लग जाने से मासूम बच्चा जिंदा जल गया। इस घटना में नकदी सहित गृहस्थी का सामान भी जल गया है।जानकारी के मुताबिक पिसावां थाने के ढकिया कलांके रहने वाले नरेंद्र मौर्य के घर ये हादसा हुआ।बुधवार को नरेंद्र पड़ोस के गांव में रासलीला देखने गए थे।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे घर में अचानक आग लग गई। घर में सो रही नरेंद्र की पत्नी निम्मो को जैसे ही आभास हुआ उसने जल्दी-जल्दी पांच साल की बेटी रुचि और चार महीने की प्रियंका को घर से बाहर लेकर भागी लेकिन चार साल का बेटा विनोद वहीं रह गया। धीरे-धीरे आग पूरे घर में फैल गई जिससे बेटे की जलकर मौत हो गई और घर में रखे 10 हजार रुपए सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन