फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir will be filed for making fake power bills

सौभाग्य योजना के काम में गड़बड़ी और गलत बिल भेजना पड़ेगा भारी, मंत्री ने दिए एफआईआर के निर्देश

Thu, 05 Mar 2020 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Mar 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Fir will be filed for making fake power bills
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

सौभाग्य योजना द्वितीय चरण (सौभाग्य-2) में कामों की खराब गुणवत्ता व उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजना एजेंसियों को भारी पड़ेगा। सरकार ने ऐसी एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर लापरवाह लोगों को जेल भेजने को कहा है।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष को ऐसे मामलों में अपने स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। होली पर प्रदेश में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति करने को कहा गया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को शक्ति भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए सौभाग्य-2 के कार्यों की प्रगति में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही गलत बिल बनाने वाली एजेंसियों पर एफआईआर कराकर लापरवाहों को जेल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में सौभाग्य योजना के तहत नए कनेक्शन के लिए आवेदन आए हैं, वहां 31 मार्च तक हर हाल में कनेक्शन दे दिए जाएं। उन्होंने 31 मार्च तक सभी जिलों में सौभाग्य-2 के तहत कराए जाने वाले काम पूरा कराने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झटपट पोर्टल पर लंबित आवेदनों का करें निस्तारण

ऊर्जा मंत्री ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को निर्देश दिया कि झटपट कनेक्शन पोर्टल पर लंबित आवेदनों का तय समय में निस्तारण कराएं। सिटीजन चार्टर के तहत पोर्टल पर आवेदन के बाद एक सप्ताह के भीतर कनेक्शन की प्रक्रिया अवश्य पूरी कर ली जाए।

पोर्टल पर जिस कारण से उपभोक्ताओं के आवेदन निरस्त हुए हैं, उस पर 1912 के माध्यम से फीडबैक लेकर कमियों को दूर कराया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां भी उपभोक्ता सेवाओं में लापरवाही मिलेगी वहां एमडी की जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

सर्वाधिक लाइन हानियों के लिए एमडी होंगे जिम्मेदार
ऊर्जा मंत्री ने ज्यादा लाइन हानियों वाले फीडरों की पहचान कर उनकी निगरानी के लिए फीडर पालक नियुक्त करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक अत्याधिक हानि वाले फीडरों को आदर्श फीडर बनाकर लाइन हानियां 15% से नीचे लाई जाए। सबसे ज्यादा लाइन हानि वाले फीडर की जिम्मेदारी बिजली कंपनी के एमडी की होगी। बिजली कंपनियों के निदेशकों व अन्य वरिष्ठ अभियंताओं को भी फीडर पालक बनाया गया है।

संविदाकर्मियों को समय से दिलाएं वेतन

शर्मा ने कहा कि संविदाकर्मियों को वेतन समय से दिलाया जाए। इसके लिए डाटा पोर्टल पर अपलोड हो। वेतन के मामले में कोई भी शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी व एजेंसी के खिलाफ  कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग के काम में भी तेजी लाने को कहा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वितरण खंड स्तर पर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर किसान आसान किस्त योजना की जानकारी दी जाए। अधिकारी हर पात्र के दरवाजे तक योजना की जानकारी जरूर पहुंचाएं।

ऊर्जा मंत्री भी नहीं खेलेंगे होली
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी इस बार होली नहीं खेलेंगे। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्रजवासियों के लिए होली एक महत्वपूर्ण त्योहार है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण उन्होंने ब्रज के होली उत्सव के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed