फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered against lawyer and two others for submitting a forged compromise deed in the High Court in a rape case

Lucknow News: दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट में लगाया फर्जी समझौतानामा, अधिवक्ता व दो अन्य पर एफआईआर

Mon, 27 Jul 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against lawyer and two others for submitting a forged compromise deed in the High Court in a rape case
लखनऊ। उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी में तैनात दरोगा सतीश चंद्र ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता व दो अन्य पर कोर्ट में फर्जी समझौतानामा लगाने का आरोप लगाया है। दरोगा की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा सतीश ने बताया कि उन्हें हरदोई निवासी महिला की दुष्कर्म रिपोर्ट की जांच मिली थी। यह रिपोर्ट एक साल पहले फतेहपुर के रणधीर खेड़ा निवासी रामबाबू के खिलाफ दर्ज हुई थी। आरोप है कि रामबाबू के पिता खुशीराम और अधिवक्ता सुरेश कुमार यादव ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने 24 फरवरी 2026 को कोर्ट में समझौतानामा व शपथ पत्र दाखिल किया। दस्तावेज में समझौते की तिथि 15 दिसंबर 2025 लिखी थी। पीड़िता को जानकारी होने पर उसने 11 मई को हाईकोर्ट में सुलह से इन्कार किया। उसने हस्ताक्षर भी फर्जी बताए। हाईकोर्ट ने उसी दिन पुलिस अधीक्षक उन्नाव को जांच के आदेश दिए। जांच में तीनों पर लगे आरोप सही पाए गए। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना दरोगा सईद अब्बास रजा कर रहे हैं। इससे संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed