फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered against girlfriend and her family members in connection with a young man's suicide

Lucknow News: युवक की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका और उसके परिजनों पर एफआईआर

Sun, 11 Oct 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against girlfriend and her family members in connection with a young man's suicide
लखनऊ। कैसरबाग के नजीराबाद स्थित गोपाल दास बगिया निवासी अवधेश कुमार प्रजापति (25) की आत्महत्या के मामले में उनकी प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ आठ अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर अवधेश के भाई राजेश कुमार की तहरीर पर कैसरबाग पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट व धमकाने के आरोप में एफआईआर की।
विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव के लोहली निवासी राजेश कुमार के अनुसार, ढाई वर्ष पहले अवधेश और महाराजगंज के कुम्हारन टोला, कुसमौरा निवासी निधि प्रजापति में प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया पर फोटो साझा करने पर निधि के परिजनों हरिराम प्रजापति, अमन, नीरज ने अवधेश को धमकाया और आर्थिक स्थिति पर अपमानित किया। आरोप है कि वे अवधेश पर निधि से संबंध खत्म करने का दबाव बना रहे थे। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान अवधेश ने तीन जनवरी को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। राजेश का आरोप है कि घटना के बाद वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें मारापीटा और धमकाया गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed