{"_id":"69349876c3b96916bf09bc6a","slug":"fir-registered-against-garden-owners-and-contractor-for-cutting-green-trees-lucknow-news-c-13-knp1002-1504803-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हरे पेड़ों की कटान में बाग मालिकों और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हरे पेड़ों की कटान में बाग मालिकों और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज
Sun, 07 Dec 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान के दो मामले सामने आए हैं। बडाखेड़ा और लोधौसी गांवों में आम सहित कई प्रजातियों के पेड़ बिना अनुमति काटे जाने की पुष्टि वन विभाग ने की है। दोनों ही मामलों में वन विभाग की बीट प्रभारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
पहला मामला बडाखेड़ा गांव का है। माहदोईया बीट प्रभारी अंशू यादव शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे सूचना मिलने पर वाचर अनीस के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण में एक आम, सात जामुन, दो पाकड़ और 10 सीरस वृक्षों के अवैध कटान के साक्ष्य मिले। जांच में सामने आया कि गांव के ही किसान अमन और अमृतलाल ने चौखड़ीखेड़ा निवासी ठेकेदार दीपू के साथ मिलकर बिना अनुमति के पेड़ों की कटान कराई।
दूसरी घटना लोधौसी गांव की है। यहां शुक्रवार दोपहर एक बजे सूचना पर बीट प्रभारी अंशू यादव मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण में यहां पर भी पांच आम के पेड़ काट डाले गए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया बीट प्रभारी की शिकायत पर दोनों मामलों में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।