फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR registered against 15 people, including BAPSA activists.

Lucknow News: बाप्सा के कार्यकर्ताओं सहित 15 पर प्राथमिकी

Wed, 23 Sep 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 15 people, including BAPSA activists.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संघ (बाप्सा) संगठन के कार्यकर्ताओं समेत 15 लोगों पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। लविवि के छात्रों पर भी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। हसनगंज पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि 17 सितंबर को लविवि के गेट नंबर एक पर दोपहर करीब एक बजे लविवि के छात्र सहित संगठन के 15 लोग हाथ में बैनर लिए दिखे। आरोप है कि आरोपी बिना पूर्व अनुमति के हनुमान सेतु होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ नारेबाजी करते हुए जाने लगे। समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और वहां यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed