{"_id":"63b1e382f3417c239b33a9fe","slug":"fir-of-fraud-of-is-filed-lucknow-news-lko66459068","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समीक्षा अधिकारी का बेटा नौकरी दिलवाने का झांसा देकर हड़पे दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समीक्षा अधिकारी का बेटा नौकरी दिलवाने का झांसा देकर हड़पे दस लाख रुपये
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठग लिए दस लाख रुपये। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
समीक्षा अधिकारी का बेटा बनकर दो सगे भाइयों ने सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक दीपू यादव से दस लाख ठग लिए। पीड़ित ने सगे भाइयों सहित तीन पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
गुडंबा न्यू कॉलोनी निवासी दीपू यादव की मुलाकात कुछ समय पहले मारुतीपुरम निवासी संतोष से हुई थी।
संतोष ने बताया कि उसके पिता राजकिशोर यादव सचिवालय में समीक्षा अधिकारी हैं। दीपू के मुताबिक, संतोष के साथ उसका भाई प्रदीप यादव कार से मिलने आते थे।
कार में सचिवालय का पास लगा था। आरोपियों ने समीक्षा अधिकारी की नौकरी के लिए 25 लाख मांगे थे।
फाइनेंस कंपनी संचालक ने हड़पे 11 लाख
नाका थाने में आरके फाइनेंस कंपनी के संचालक राजकुमार शर्मा पर 11 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज किया गया है। कृष्णानगर की फौजी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार का आरोप है कि संचालक ने लोन देने का झांसा देकर रकम हड़पी है। उसके साथी विनोद कुमार, धर्मपाल, दिलीप साहू और राजेश कुमार वाल्मीकि ने भी आरोप लगाया है कि न तो रकम वापस की और न ही लोन कराया। पीड़ितों को राजकुमार ने बताया कि वह ओम ज्योति सेवा संस्थान भी चलाता है। इंस्पेक्टर नाका बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, मुकदमा दर्ज किया गया है।