फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 60 lakhs is filed

Lucknow News: ग्राहकों का 59.85 लाख किया गबन, उप डाकपाल पर केस

Fri, 14 Apr 2023 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 60 lakhs is filed
महानगर आरपी लाइन उपडाकघर में 59.85 लाख रुपये का गबन किया गया। विभागीय जांच में इसकी पुष्टि के बाद आधार पर डाकघर पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने उप डाकपाल नीरज सिंह व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। कई और शिकायतों की विभागीय जांच जारी है। गबन की राशि बढ़ सकती है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि राजेंद्र सिंह का आरोप है कि 14 जनवरी 2021 से 4 फरवरी 2023 के बीच गबन किया गया। आरोपियों ने बचत खातों की रकम में खेल किया।
विज्ञापन

ग्राहकों से रकम लेकर नीरज फर्जी पर्ची पर फर्जी मुहर लगाकर दे देता था। इसके बाद रकम अपने से संबंधित खातों में जमा कर लेता था। यह खेल 50 से अधिक ग्राहकों के खातों से किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शिकायत से खुला गबन का खेल
पुलिस लाइन निवासी रीता कुमारी ने 16 फरवरी को डाकघर के प्रवर अधीक्षक से शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि एक लाख 30 हजार रुपये का गबन किया गया है। जांच को आगे बढ़ाया गया तो पूरा खेल सामने आ गया। यही भी पता चला कि ग्राहकों के खातों में आरोपी खुद से सह-खाताधारक बन गए थे। ताकि रकम इधर से उधर करने में दिक्कत में न हो।


ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कर ली रकम
विभागीय जांच में सामने आया कि नीरज ने अपने खाते (पोस्ट ऑफिस वाले) में अलग-अलग खातों से रकम ट्रांसफर की। बाद में इससे आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके अलावा नीरज व अन्य आरोपियों ने खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अवैध निकासी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed