{"_id":"640b2eefb076a65fe9017315","slug":"fir-of-fraud-of-31-lakh-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-121875-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फ्लैट के नाम पर डॉक्टर से ऐंठे 31 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फ्लैट के नाम पर डॉक्टर से ऐंठे 31 लाख
Fri, 10 Mar 2023 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Mar 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
- गोमतीनगर थाने में रियल एस्टेट कंपनी के एमडी व एजेंट पर केस
संवाद न्यूज एजेंसीलखनऊ। गोमतीनगर थाने में रियल एस्टेट कंपनी वनप्लस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. के एमडी रणविजय सिंह और एजेंट रजनीश चौरसिया पर फ्लैट का झांसा देकर 31 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कानपुर रोड विजय नगर स्थित गुप्ता हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. इंदु गुप्ता के मुताबिक, वर्ष 2018 में रणविजय ने बताया था कि सुशांत गोल्फ सिटी में एक साइट चल रही है जो 2021 में पूरी हो जाएगी। इस भरोसे पर 33 लाख रुपये जमा कर दिए थे। प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने पर पीड़िता ने रकम लौटाने के लिए कहा। टालमटोल करने पर डॉ. इंदु गुप्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। आरोपी ने महज दो लाख रुपये लौटाए और 31 लाख देने से मना कर दिया। े
नौ लाख रुपये हड़पने का केस
बस्ती के हर्रैया निवासी बैंककर्मी धर्मेंद्र द्विवेदी ने हजरतगंज थाने में दंपती और उनके एक पड़ोसी सिद्धार्थ दुबे के खिलाफ नौ लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। धर्मेंद्र के मुताबिक, काम के दौरान ही राजवंत सिंह और उसकी पत्नी दीपा से मुलाकात हुई। दीपा ने बताया कि उसके पति का परिवर्तन चौक पर टेस्ट ऑफ इंडिया के नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट के विस्तार के लिए पार्टनर की तलाश है। झांसे में आए धर्मेंद्र ने परिचित धनंजय शुक्ला के साथ मिलकर नौ लाख रुपये दंपती को दिए थे।