फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 25 lakhs is filed

Lucknow News: कनाडा में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से ठगे 25 लाख

Sat, 05 Aug 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 05 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 25 lakhs is filed
लखनऊ। कनाडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने दो युवकों से 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने आश्वासन दिया कि अगर नौकरी नहीं मिली तो रुपये दोगुना कर दिए जाएंगे। चारबाग और हयात होटल में मुलाकात के बाद पीड़ित ने हजरतगंज में कैश रुपये दिए। रकम लेकर आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए। अब इस मामले में पीड़ित ने हजरतगंज थाने में संजय कुमार, गौतम, हेमंत जोशी, विजय, नियाज उर्फ कबीर और एक अज्ञात के खिलाफ बीते बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मानसनगर स्थित शक्ति पुरम कॉलोनी में रहने वाले हरिओम गिरी के अनुसार, सरकारी नौकरी की तलाश के दौरान दो माह पहले चारबाग स्थित मैक्स होटल में संजय कुमार नाम के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। बातचीत में संजय ने कनाडा की कैमेको कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही। बताया कि 18 लाख का सालाना पैकेज दिया जाएगा। नौकरी दिलाने के एवज में उसने 20 लाख की मांग की। हरिओम ने अपने साथी अभिषेक सिंह से बात की और उसे भी विदेश में नौकरी के लिए राजी किया। दोबारा बात करने पर संजय ने दोनों से 25 लाख की डिमांड रखी। पैसों की व्यवस्था कर पीड़ित ने संजय को कॉल की तो उसने हेमंत जोशी और मो. नियाज के नाम से दो एयर टिकट भेजे और 25 मई को हयात होटल में मिलने को कहा। तय तारीख पर दोनों पीड़ित होटल में 11वें तल पर पहुंचे। रूम में उनकी मुलाकात नियाज उर्फ कबीर और हेमंत से हुई। तीनों ने नौकरी का झांसा दे 25 लाख देने को कहा। इसके बाद संजय ने पीड़ित की बात गौतम शर्मा से कराई। गौतम ने अगले दिन हजरतगंज रेलवे ऑफिस के सामने रिजा एविएशन नाम की दुकान पर बुलाया। अगले दिन पीड़ितों ने पहुंचकर 25 लाख गौतम को दिए और फिर होटल में पहुंचे। कुछ दिन बाद पीड़ित ने कॉल की तो संजय और अन्य सभी के नंबर बंद मिले। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक कार्यालय में लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed