फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud of 19 lakhs is filed

Lucknow News: कुवैत में नौकरी के नाम पर 27 बेरोजगारों से 19 लाख ऐंठे

Sun, 28 May 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud of 19 lakhs is filed
लखनऊ। कुवैत की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 बेरोजगारों से सरोजनीनगर स्थित ग्लोबल वीजा सर्विस नाम की कंपनी ने करीब 19 लाख रुपये ठग लिए। फर्जी वीजा और टिकट थमाकर जालसाज कंपनी बंदकर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ितों ने सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
आजमगढ़ के जीयनपुर निवासी मनीष शर्मा के मुताबिक, कुछ समय पहले सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में ग्लोबल वीजा सर्विस नाम की कंपनी के बारे में पता चला था। संपर्क करने पर संचालक बलविंदर पाल और कर्मचारी रेखा, राधिका, नेहा और रिया ने बताया कि कुवैत में नौकरी दिलवा सकते हैं।
विज्ञापन

मनीष के अलावा 26 अन्य युवकों से कंपनी ने टेलीकॉलिंग करते हुए जाल में फंसाया। इसके बाद मेडिकल, हवाई टिकट और वीजा दिलाने में करीब 70-70 हजार की मांग की। युवकों ने कंपनी के बताए गए खाते में रकम भी जमा करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ युवक 26 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि वीजा व टिकट फर्जी है। कंपनी के दफ्तर जाने पर पता चला कि कंपनी के लोग 10 दिन पहले ही भाग चुके हैं। मनीष ने शुक्रवार को रेखा, राधिका, नेहा, रिया और बलविंदर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

ये हुए ठगी के शिकार
आजमगढ़ निवासी मनीष शर्मा, हरीलाल, सुखरन निषाद, रामदरश चौहान, अजित मौर्य, लखनऊ निवासी एजाज, इंद्रदेव, बिहार निवासी राजू, ओमप्रकाश, बाराबंकी निवासी बीरू भारत, सनी भारत, सुरेंद्र चौहान, कुशीनगर निवासी विशाल प्रजापति, बलिया निवासी दीपक कुमार, शंभुनाथ, मऊ निवासी बृजेश कुमार, सीत कुमार, सुभाष राजभर, सुजीत कुमार, हरेंद्र, मनोज कुमार तिवारी, गोरखपुर निवासी रामबाबू, अरिवंद, हरदोई निवासी अमन खान सहित अन्य लोग शामिल हैं। ठगी का शिकार हुए एजाज ने बताया कि अभी सिर्फ 27 लोगों ने ही शिकायत है। पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed