{"_id":"64d3ee811268ae90d009ea0c","slug":"fir-of-fraud-of-13-lakhs-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1064-369217-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एएनएम की नौकरी के नाम पर महिला से ठगे 13 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एएनएम की नौकरी के नाम पर महिला से ठगे 13 लाख
Thu, 10 Aug 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एएनएम पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लखीमपुर की सरिता से जालसाज ने 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पारा थाने में आकाश गुप्ता पर केस दर्ज कराया है।
लखीमपुर गौरी फंटा निवासी सरिता का बेटा राहुल एमसी सक्सेना कॉलेज में बीटेक का छात्र है। कुछ वक्त पूर्व सरिता बेटे से मिलने कॉलेज पहुंचीं।
कैंटीन में उनकी मुलाकात आकाश गुप्ता से हुई। आकाश ने बताया कि वह कैंटीन संचालक है। इस दौरान आरोपी ने एएनएम पद पर नियुक्तियां निकलने का झांसा दिया।
सरकारी नौकरी के लालच में आकर सरिता ने करीब 13 लाख रुपये आकाश के बैंक खाते में जमा करा दिए। नियुक्ति न होने पर सरिता ने पूछताछ की तो आकाश टालमटोल करने लगा।
पीड़िता जब कैंटीन संचालक के पारा बुद्धेश्वर स्थित घर पहुंची और रकम वापस मांगी तो आकाश के साथ उसकी पत्नी आंचल ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया। सरिता ने मंगलवार को पारा थाने में केस दर्ज कराया है।