{"_id":"643a9bb682694c0047057f84","slug":"fir-of-fraud-is-filed-lucknow-news-c-13-lko1018-185016-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए के सील मकान काे फर्जी ढंग से बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए के सील मकान काे फर्जी ढंग से बेचा
Sat, 15 Apr 2023 06:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चिनहट थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
- बाराबंकी के एक व्यक्ति से मकान के नाम पर ऐंठे छह लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर व उसके बेटे ने एलडीए के सील मकान काे फर्जी ढंग से बेच दिया। जालसाजी के शिकार बाराबंकी के नवाबगंज ढकौली गांव निवासी अनूप कुमार मिश्र ने चिनहट थाने में 6 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, अनूप कुमार मिश्र ने 18 अगस्त 2022 को मुंशी पुलिया स्थित अमरेजा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के डायरेक्टर अनिल कुमार से चिनहट के मटियारी में एक मकान का सौदा तय किया था। बातचीत के बाद अनिल ने मकान बेचने का एग्रीमेंट कराया। इसमें अनिल का बेटा अमरेश कुमार गवाह था। एग्रीमेंट के बाद पीड़ित ने छह लाख का भुगतान किया। वादे के अनुसार तीन माह बाद जब अनूप ने रजिस्ट्री की बात कही तो अनिल टालमटोल करने लगा। शक होने पर पीड़ित ने छानबीन की। इसमें पता चला कि उक्त मकान का दो साल पहले ही एलडीए सील कर चुका है। पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार से शिकायत की। आदेश पर चिनहट पुलिस ने अनिल व उसके बेटे अमरेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है।